Lek Ladki Yojana: घर में बेटी है तो सरकार देगी ₹1 लाख से ज्यादा, अभी करें आवेदन

SMGyan 2026 को 5 स्टार दे post

Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में बालिकाओ का जन्म दर बढ़ने एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए लेक लाडकी योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के अंतर्गत अप्रैल 2023 के बाद जन्मी बालिकाओ को पांच किस्तों में ₹1,01,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह किस्ते बालिका के जन्म से लेकर 18 वर्ष आयु प्राप्त करने तक सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाती है।

लेक लाडकी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका के माता-पिता को बेटी के जन्म के बाद आवेदन करना होगा, आवेदन करने के बाद पहली क़िस्त के 5000 रूपए सीधे माता-पिता के बैंक खाते में जमा किए जाते है, योजना के लिए केवल पीला एवं केशरी राशन कार्ड धारक परिवार आवेदन कर सकता है।

Lek Ladki Yojana Maharashtra Overview

योजना का नामलेक लाडकी योजना
फ़ायदालड़कियों को ₹1,01,000 मिलेंगे।
इसकी शुरुआत किसने की?मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
योजना का शुभारंभमहाराष्ट्र बजट 2023
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य की लड़कियां
आयु सीमा1 अप्रैल, 2023 के बाद जन्मी लड़कियाँ
आवेदन की तिथियां1 अप्रैल, 2024
उद्देश्यलड़कियों की जन्म दर बढ़ाना और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।
प्राप्त रकम₹1,01,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटLekladkiyojana.com

Lek Ladki Yojana 2026

महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 में शुरू की गई माझी कन्या भाग्यश्री योजना में बदलाव करके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा वर्ष 2023 के बजट में lek ladki yojana की शुरुवात की गई, इस योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य में बालिकाओ का जन्म दर बढ़ाना, उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना, बालविवाह रोखना एवं शिशु हत्या को कम करना है।

गरीबी के कारण बेटियों की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती और उन्हें बचपन में काम करना पड़ता है या उनकी शादी कर दी जाती है, जिससे राज्य में महिला साक्षरता दर भी बेहद कम है। ऐसे में लेक लाडकी योजना उन गरीब बेटियों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता किस्तों में प्रदान करती है जिससे वे उच्च शिक्षा पूरी कर सकती है।

योजना के अंतर्गत पहली दो किस्ते मातापिता के बैंक खाते में जमा की जाती है, बाकि दो किस्ते लाभार्थी बालिका के खाते में जमा की जाती है और योजना की अंतिम क़िस्त बालिका ने 18 वर्ष आयु प्राप्त करने पर अंतिम क़िस्त 75000 नगद दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के मातापिता ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

लेक लाडकी योजना के लिए पात्रता

  • बालिका के माता-पिता महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी हो।
  • पीला एवं केशरी राशन कार्ड धारक परिवार योजना के लिए पात्र होंगी।
  • Lek ladki yojana maharashtra के लिए 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्मी बालिकाए पात्र होंगी।
  • योजना का लाभ केवल परिवार की बालिकाओ को मिलेगी।
  • लाभार्थी परिवार की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना की तीसरी क़िस्त के लिए परिवार को कुटुंब नियोजन प्रमाणपत्र जमा कराना होगा।

लेक लाडकी योजना के लिए कोन से दस्तावेज चाहिए

Lek ladki yojana maharashtra के निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:

  • महाराष्ट्र राज्य का निवासी प्रमाण पत्र
  • लाभार्थी के माता-पिता का आधार कार्ड
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र (आय 1 लाख से कम होनी चाहिए)
  • केशरी या पीला राशन कार्ड
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • परिवार नियोजन प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • अंतिम लाभ के लिए लड़की का वोटिंग कार्ड
  • यदि बालिका शिक्षा प्राप्त कर रही है तो चालू वर्ष का बोनाफाइड प्रमाण पत्र

Lek Ladki Yojana 2026 Online Apply

लेक लाडकी योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं किया जा सकता, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है, लेकिन योजना की आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा गया है। जिससे आवेदक माता-पिता आवेदन कर सके। लाभार्थी महिला व बाल विकास विभाग कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

  • आवेदन करने हेतु नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाए और आवेदन प्रपत्र प्राप्त करे।
  • लेक लाडकी योजना फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमे अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन प्रपत्र भरने के बाद आवेदन के साथ दस्तावेज जोड़े।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करे।
  • आवेदन जमा करने के बाद आंगनबाड़ी सेविका द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद माता-पिता को रसीद प्राप्त करनी है।

बालिकाओ को इन 5 चरणों में मिलेगी रकम

बालिका के जन्म के बाद5,000 हजार
पहली कक्षा में प्रवेश प्राप्त करने पर6,000 हजार
बालिका छठवीं क्लास में जाने पर7,000 हजार
बालिका 11 वीं क्लास में आने पर8,000 हजार
बालिका 18 साल का होने पर75,000 हजार
कुल लाभ1,01,000 रू

Lek Ladki Yojana Form PDF Download

लेक लाडकी योजना फॉर्म PDFDownload PDF
लेक लाडकी योजना GR DownloadDownload PDF

Lek Ladki Yojana FAQ

लेक लाडकी योजना कब शुरू हुई थी?

लेक लाडकी योजना की शुरुवात 1 अप्रैल 2023 को राज्य के अंतरिम बजट में की गई।

लेक लाडकी योजना कागदपत्रे

Lek ladki yojana maharashtra के लिए आवेदक के पास निवासी प्रमाणपत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, पीला या केशरी राशन कार्ड, बेटी का जन्म प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, आदि दस्तावेज होना अनिवार्य है।

lek ladki yojana official website

Leave a Comment