Ladki Bahin Yojana KYC Edit: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की ekyc जिन महिलाओ को गलत हुवी थी या जो महिलाए केवायसी करते समय गलत दस्तावेज या जानकारी दी थी जिसके बाद उनकी केवायसी असफल हुवी और उन्हें योजना का लाभ मिलना बंद हो गया ऐसी महिलाओ के लिए बड़ी खुशखबरी महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी की गई है। ladakibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल पर ई-केवायसी एडिट का विकल्प जोड़ा गया है जहां से महिलाए अपनी केवायसी को एडिट कर सकती है।
महिला व बाल विकास विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी अनुसार 26 लाख से अधिक महिलाए योजना के लिए अपात्र थी या उनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं था जिस कारणवश उन्हें किस्ते नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से अपात्र महिलाओ को योजना से हटाने एवं पात्र महिलाओ को लाभ देने के लिए केवायसी प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए गए।
जिसके बाद सभी लाभार्थियों ने केवायसी को पूरा किया, और जिन महिलाओ की केवायसी गलत हुवी, या नाम, पता, बैंक खाता, या दस्तावेज में गलती हुवी थी उनके लिए केवायसी एडिट का विकल्प योजना के पोर्टल पर एक्टिव किया गया है।इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।
Ladki Bahin Yojana KYC Edit Overview
| योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana |
| लाभ | राज्य की महिलाओ हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| योजना की शुरुवात | महाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाये |
| आयु सिमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष |
| उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना |
| मिलने वाली धनराशि | 1500 रुपये प्रति महीने |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladkibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana KYC Edit
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र के महिलाओ के लिए कल्याणकारी एवं महत्वकांक्षी योजना के रूप में सामने निकल कर आ रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को प्रति माह ₹1500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 47 लाख से अधिक गरीब एवं पात्र महिलाओ को लाभ दिया जाता है।
लेकिन कई महिलाए ऐसी है जो योजना के लिए अपात्र होते हुवे भी योजना का लाभ ले रही थी साथ ही कई ऐसी महिलाए है जिनका आवेदन योजना के लिए स्वीकार करने के बावजूद तकनिकी खराबी के कारन किस्ते नहीं मिल रही थी। इसलिए पात्र महिलाओ का चयन करे एवं लाभार्थियों को बिना रूकावट लाभ देने के लिए केवायसी प्रक्रिया सभी के लिए अनिवार्य की गई।
Majhi ladki bahin yojana की केवायसी करने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल पर लिंक सक्रिय किया गया। लेकिन कई महिलाओं के नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर या बैंक खाते की जानकारी मेल न खाने के कारण एवं उचित दस्तावेज न होने के कारन केवायसी गलत हो गई, और इस वजह उन महिलाओ का भुगतान अटक गया था। इसीलिए राज्य सरकार द्वारा योजना के पोर्टल पर गलत केवायसी को सही करने हेतु ladki bahin yojana kyc edit link सक्रिय किया गया है।
लाडकी बहिण योजना के लिए पात्रता
- लाडकी बहिण योजना का लाभ महाराष्ट्र की महिलाओ को मिलेगा।
- महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
- योजना के लिए विवाहित, विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता एवं निराधार महिलाए पात्र होंगी।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार के सदस्य आयकरदाता नहीं हो।
लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी एडिट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पिता/पति का आधार कार्ड
- पिता/पति का मृत्यु प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
Ladki Bahin Yojana KYC Edit कैसे करे
- लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी एडिट करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद होमपेज पर ही eKYC ची संधी फक्त त्या लाभार्थ्यांना आहे ज्यांच्याकडून eKYC करताना चुकीचे पर्याय निवडण्यात आले होते इस विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहां लाभार्थी महिला का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और कैप्चा दर्ज करके मी सहमत आहे विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद ओटीपी पाठवा बटन पर क्लिक करे।
- अब लाभार्थी के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे पोर्टल में दर्ज करे और सबमिट करा पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने Ladki Bahin Yojana KYC Edit पेज खुलेगा, यहां निम्मलिखित विकल्प से सही विकल्प का चयन करे जिस वजह से पहले केवायसी गलत हुवी थी।
- A माझ्या कुटुंबातील सदस्य नियमित/कायम कर्मचारी म्हणून सरकारी विभाग/उपक्रम/मंडळ/भारत सरकार किंवा राज्य सरकारच्या स्थानिक संस्थेमध्ये कार्यरत*
- B माझ्या कुटुंबातील सदस्य नियमित/कायम कर्मचारी म्हणून सरकारी विभाग/उपक्रम/मंडळ/भारत सरकार किंवा राज्य सरकारच्या स्थानिक संस्थेमधून सेवनिवृत्तीनंतर निवृत्तिवेतन घेत*
- महिलाओ को आहे या नाही का में से सही विकल्प चयन करना है।
- विकल्प का चयन करने के बाद निचे दिए गए टिक बॉक्स पर क्लिक करे और सबमिट करा बटन पर क्लिक करे।
ई-केवायसी दुरुस्ती के बाद मिलेगी लाडकी बहिण योजना की किस्ते
Ladki Bahin Yojana KYC Edit करने के बाद महिलाओ के केवायसी की जाँच की जाएगी, इसके बाद पात्र लाभार्थियों को जिन्हे केवायसी में गलती होने के कारण क़िस्त नहीं मिल पाई उन्हें दोबारा से योजना का लाभ दिया जाएगा। किस्ते प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी विकल्प सक्रिय होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana KYC Edit FAQ
ladki bahin yojana kyc edit kaise kare
अगर महिला की लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी गलत हो गई है तो राज्य सरकार द्वारा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर केवायसी एडिट करने के लिए लिंक सक्रीय किया गया है। इस लिंक से महिलाए केवायसी एडिट करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
Ladki Bahin Yojana KYC Edit Link
https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc