Ladki Bahin Yojana eKYC Edit: ऐसे करे लाडकी बहिण योजना eKYC एडिट, केवायसी लिंक जारी

4/5 - (3 votes)

Ladki Bahin Yojana eKYC Edit: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी प्रक्रिया दोबारा शुरू की है, eKYC करने हेतु योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय किया गया है। लेकिन केवल जिन महिलाओ के केवायसी में गलती हुवी थी केवल वही महिलाए पोर्टल पर जारी किए लिंक द्वारा eKYC एडिट कर सकती है।

दरअसल पात्र एवं अपात्र महिलाओ की पहचान करने हेतु महिला व बाल विकास विभाग द्वारा लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही 2 करोड़ 47 लाख महिलाओ को केवायसी करना अनिवार्य किया गया। लेकिन लाखो महिलाए दस्तावेज न होने, ओटीपी प्राप्त न होने या गलत विकल्पों का चयन करने के वजह से उनकी ई-केवायसी में गलती हुवी।

केवायसी में गलती के कारन से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा। इसलिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा केवायसी में सुधार करने हेतु पोर्टल पर दोबारा नई लिंक सक्रिय की गई, जहां से महिलाए केवायसी में सुधार कर सकती है। अगर आप भी ladki bahin yojana eKYC edit करना चाहती है तो लेख अंत तक पढ़े। इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana eKYC Edit Overview

योजना का नामLadki Bahin Yojana
लाभराज्य की महिलाओ हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
योजना की शुरुवातमहाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024
लाभार्थीराज्य की महिलाये
आयु सिमान्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण और महिलाओ
को आत्मनिर्भर बनाना
मिलने वाली धनराशि1500 रुपये प्रति महीने
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटladkibahin.maharashtra.gov.in

Ladki Bahin Yojana eKYC Edit

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की 21 वर्ष से 65 वर्ष आयवर्ग की विवाहित, विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता, निराधार, एवं परिवार की एक अविवाहित महिला को प्रति माह 1500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन राज्य की कई महिलाए ऐसी है जो योजना के लिए अपात्र होते हुवे भी योजना का लाभ ले रही थी और इसी कारन से जरुरत मंद महिला को योजना लाभ नहीं मिल पाया।

अपात्र महिलाओ को योजना से हटाने के लिए सरकार द्वारा केवायसी प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन कई महिलाओ के पास उचित दस्तावेज न होने के कारन, ओटीपी न आने के कारन एवं गलत विकल्प का चयन करने के कारन केवायसी नहीं हो पाई। इसलिए महिला व बाल विकास विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 तकLadki Bahin Yojana eKYC Edit करने के लिए ladakibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल पर लिंक सक्रिय किया गया है। इस लिंक से महिलाए केवायसी में सुधार करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी एडिट के लिए पात्रता

  • योजना के लिए महाराष्ट्र राज्य की महिलाए पात्र होंगी।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में ट्रेक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं हो।
  • लाभार्थी महिला का परिवार की वार्षिक आय 250 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • ई-केवायसी एडिट केवल पहले केवायसी कर चुकी महिलाए कर सकती है।
  • विवाहित, विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता, एवं परिवार की एक अविवाहित महिला पात्र होंगी।

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी एडिट के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पिता/पति का आधार कार्ड
  • पिता/पति का मृत्यु प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर

Ladki Bahin Yojana eKYC Edit कैसे करे

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद होमपेज में दिए “ही eKYC ची संधी फक्त त्या लाभार्थ्यांना आहे ज्यांच्याकडून eKYC करताना चुकीचे पर्याय निवडण्यात आले होते” इस लिंक पर क्लिक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा यहां आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और कैप्चा दर्ज करके “मी सहमत आहे” विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।
  • अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को पोर्टल में दर्ज करे और “सबमिट करा” बटन पर क्लीक करे।
  • इसके बाद Ladki Bahin Yojana eKYC Edit पेज खुलेगा, यहां आपको विकल्पों का चयन करना है।
    • A) माझ्या कुटुंबातील सदस्य नियमित/कायम कर्मचारी म्हणून सरकारी विभाग/उपक्रम/मंडळ/भारत सरकार किंवा राज्य सरकारच्या स्थानिक संस्थेमध्ये कार्यरत, इस विकल्प में “नाही” का चयन करे।
    • B) माझ्या कुटुंबातील सदस्य नियमित/कायम कर्मचारी म्हणून सरकारी विभाग/उपक्रम/मंडळ/भारत सरकार किंवा राज्य सरकारच्या स्थानिक संस्थेमधून सेवनिवृत्तीनंतर निवृत्तिवेतन घेत, इस विकल्प में “नाही” का चयन करे।
  • सही विकल्प का चयन करने के बाद “टिक बॉक्स” पर क्लीक करे, और “सबमिट करा” करा बटन पर क्लिक करे।
  • इस तरह से महिला ई-केवायसी एडिट प्रक्रिया पूरी कर सकती है।

Note :- लाडकी बहिन योजना की केवायसी में एडिट करने के बाद जो महिलाए योजना के लाभ से वंचित थी उन्हें दोबारा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। परन्तु इसके लिए महिलाओ को बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करना होगा, साथ ही डीबीटी विकल्प सक्रिय करना होगा। इसके बाद महिलाओ के खाते में राशि मिलना शुरू हो जाएगी। यदि केवायसी करने के बावजूद महिलाओ को योजना का लाभ नहीं मिलता है तो वे हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकती है।

Ladki Bahin Yojana eKYC Edit FAQ

Ladki Bahin Yojana eKYC Edit Link

https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc महिलाए इस लिंक से ई-केवायसी में बदलाव कर सकती है।

Ladki Bahin Yojana eKYC Edit Last Date 2026

महिला व बाल विकास विभाग द्वारा लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। लेकिन इस बढाई गई तिथि में केवल वे महिलाए केवायसी कर सकती है जिनकी केवायसी में चूक हुवी थी, 31 मार्च 2026 तक महिलाए KYC में सुधार कर सकती है।

Leave a Comment