Mukhyamantri Vayoshri Yojana: अब हर महीने मिलेगी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी 3000 पेंशन, ऐसे करे आवेदन

5/5 - (1 vote)

Mukhyamantri Vayoshri Yojana: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री वयोश्री योजना की शुरुवात की है। इस योजना के अंतर्गत 65 वर्ष आयु प्राप्त करने वाले नागरिकों को प्रति माह 3000 रूपए की पेंशन के साथ साथ उपकरण जैसे कमोड चेयर्स, नी ब्रोस, काठ का बेल्ट, फॉल्डिंग वॉकर एंव श्रवण यंत्र, स्थिरता के लिए तिपाई, गर्दन के समर्थन के लिए ग्रीवा कॉलर, स्टिक व्हीलचेयर, चश्मा आदि निशुल्क दिया जाता है।

महाराष्ट्र में कई ऐसे वरिष्ठ नागरिक है जो बुढ़ापे के कारण अपनी छोटी मोठी जरूरते जैसे दवाइयों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है। वृद्ध होने के कारण कई वरिष्ठ नागरिकों अपंग हो जाते है। आयु अधिक होने के कारण वे काम भी नहीं कर पाते ऐसे ही वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा vayoshri yojana चलाई जा रही है।

अगर आप भी महाराष्ट्र से है और वरिष्ठ नागरिक है तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख में हमने मुख्यमंत्री वयोश्री योजना की पूरी जानकारी विस्तार में दी है। इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Vayoshri Yojana Overview

योजना का नामMukhyamantri Vayoshri Yojana
योजना की शुरुवातमहाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
लाभवरिष्ठ नागरिको को 3000 रुपये मिलेंगे
लाभार्थीराज्य के वरिष्ठ नागरिक
आयु सिमा65 वर्ष या उससे अधिक
उद्देश्यराज्य के वरिष्ठ नागरिको को वित्तीय मदद करना और अपंग उपकरणों के लिए सहायता प्रदान करना
मिलने वाली धनराशि3000 रुपये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcmvayoshree.mahait.org

Mukhyamantri Vayoshri Yojana

Vayoshri yojana की शुरुवात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेजी द्वारा महाराष्ट्र के अंतरिम बजट 2024 में शुरू किया है। मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिको को वित्तीय मदद करना और अपंग उपकरणों के लिए सहायता प्रदान करना है। जिससे वरिष्ठ नागरिकों की आजीविका में सुधार होगा और उन्हें अपनी दवाईया, और छोटी मोठी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना नहीं होगा।

Mukhyamantri vayoshri yojana का अनुपात 30:70 है, यानी महाराष्ट्र राज्य के 70% पुरुषों और 30% महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा की जाएगी। योजना के लिए इच्छुक और पात्र नागरिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना मिलने वाले उपकरण

  • कमोड चेयर्स
  • नी ब्रोस
  • काठ का बेल्ट
  • फॉल्डिंग वॉकर एंव श्रवण यंत्र
  • स्थिरता के लिए तिपाई
  • गर्दन के समर्थन के लिए ग्रीवा कॉलर
  • स्टिक व्हीलचेयर
  • चश्मा

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • वरिष्ठ नागरिक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास नेशनल बैंक का खाता होना चाहिए।
  • आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए।

वयोश्री योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड/मतदान कार्ड
  • नेशनल बैंक का बैंक पासबुक विवरण
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्व-घोषणापत्र
  • पहचान पत्र साबित करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज

Vayoshri Yojana Online Apply

  • सबसे पहले वयोश्री योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करे।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाले।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • आवेदन में जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज जोड़े।
  • इसके बाद आवेदक को आवेदन सामाजिक न्याय आणि विशेष सहाय्य विभाग में जमा करना है।
  • आवेदन जमा करने के बाद सामाजिक न्याय आणि विशेष सहाय्य विभाग द्वारा आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कर्मचारी आवेदन की रसीद देगा, इसमें रजिस्टर नंबर आदि शामिल होगा।
  • इस तरह से लाभार्थी vayoshri yojana के लिए आवेदन कर सकते है।

Vayoshri Yojana Form

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने हेतु वरिष्ठ नागरिकों के पास आवेदन फॉर्म होना चाहिए। आवेदक आवेदन फॉर्म विभागीय कार्यालय से या निचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है। आवेदन फॉर्म में लाभार्थी को अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी है और दस्तावेज जोड़कर आवेदन को सबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना है।

Vayoshri yojana form pdf download:

Vayoshri yojana form pdfDownload
Mukhyamantri Vayoshri yojana GRDownload

Mukhyamantri Vayoshri Yojana FAQ

Vayoshri Yojana last date Maharashtra

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना 2026 के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अंतिम तिथि जारी नहीं की गई है। इसलिए वर्तमान में नागरिक योजना के पोर्टल से ऑनलाइन एवं विभागीय कार्यालय से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Mukhyamantri vayoshri yojana official website

https://cmvayoshree.mahait.org/

Leave a Comment