Ladka Bhau Yojana: बेरोजगार युवाओ को मिलेंगे ₹10,000 प्रति माह, ऐसे करे आवेदन

SMGyan 2026 को 5 स्टार दे post

Ladka Bhau Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की सफलता के बाद अब राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए माझा लाडका भाऊ योजना की शुरुवात की है। इस योजना के अंतर्गत युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओ को ₹10,000 प्रति माह तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

शिक्षा पूरी करने के बाद भी राज्य में लाखो युवा बेरोजगार है, ऐसे में युवाओ को इंडस्ट्री सेक्टर, बैंकिंग सेक्टर एवं अन्य सेक्टर का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेजी द्वारा वर्ष 2024 में इस योजना की शुरुवात की गई। योजना के माध्यम से सरकारी एवं प्राइवेट क्षेत्र में उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें रोजगार भी मिलता है।

अगर आप भी महाराष्ट्र से है और माझा लाडका भाऊ योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सूचि, पात्रता, सैलरी की पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है। इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Ladka Bhau Yojana Overview

योजना का नामLadka Bhau Yojana Maharashtra
योजना की शुरुवातजून 2024
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
लाभयुवाओ को रोजगार प्रदान करना
लाभार्थीमहाराष्ट्र के बेरोजगार युवा
उद्देश्ययुवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना
मिलने वाली धनराशि₹10,000 प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrojgar.mahaswayam.gov.in

Ladka Bhau Yojana Maharashtra

माझा लाडका भाऊ योजना वर्ष 2024 से महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवाओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। एवं यदि लाभार्थी चाहे तो योजना के पोर्टल से वे अपनी मनपसंद कंपनी में रोजगार के लिए आवेदन भी कर सकते है।

इस योजना के अंतर्गत 12वी पास युवाओ को ₹6000 प्रति माह, आईटीआई/डिप्लोमा धारक युवाओ को ₹8000 प्रति माह, और ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओ को ₹10000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह वेतन आगे बढ़ाया भी जा सकता है। लाडका भाऊ योजना का उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओ को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करना है। जिससे बेरोजगारी कम होगी और इंडस्ट्री सेक्टर में काबिल रोजगार मिलेंगे।

लाडका भाऊ योजना के लिए पात्रता

  • Maza ladka bhau yojana के लिए महाराष्ट्र के युवा पात्र है।
  • आवेदक 12वीं पास, आईटीआई/डिप्लोमा, ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट पास होनी चाहिए।
  • लाभार्थी युवाओ की आयु 18 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक युवा के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक कौशल, रोजगार और उद्यमिता आयुक्तालय के पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए।

Maza Ladka Bhau Yojana Notification:

Maza Ladka bhau yojana

लाडका भाऊ योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Ladka Bhau Yojana Maharashtra निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण (आधार कार्ड से लिंक)
  • मोबाइल नंबर
  • आवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिक्षा योग्यता मार्कशीट
  • पासपोर्ट फोटो

Ladka Bhau Yojana Online Apply

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rojgar.mahaswayam.gov.in को ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद Click here for CMYKPY Registration and Vacancy Booking लिंक पर क्लीक करे रेजिस्ट्रेशन और करे।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद होमपेज पर Vacancy List पर क्लिक करे।
  • अब अपने जिला का चयन करे और अपनी शैक्षणिक योग्यता अनुसार Vacancy का चयन करे।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां Apply पर क्लीक करके लाभार्थी आवेदन कर सकता है।
  • इस तरह से आप रोजगार प्राप्त कर सकते है और योजना के अंतर्गत आपको रोजगार मिलेगा जिसका स्टाईपेंट भी हर माह सीधे बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

Maza Ladka Bhau Yojana Status

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • पोर्टल ओपन करने के बाद लॉगिन पर क्लिक करे।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां मोबाइल नंबर और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करे।
  • लॉगिन करने के बाद रोजगार विकल्प का चयन करे।
  • इसके बाद नोकरी लागू स्थि
  • ती पर क्लिक करे।
  • यहां से आवेदक आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार इस प्रकार होगा स्टायपेंड का विवरण:

12वीं पास₹6000 प्रति माह
आईटीआई/डिप्लोमा₹8000 प्रति माह
ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट₹10,000 प्रति माह

Ladka Bhau Yojana Maharashtra FAQ

Ladka Bhau Yojana Online registration link

https://rojgar.mahaswayam.gov.in/

ladka bhau yojana online form link

https://www.cmykpy.mahaswayam.gov.in/

Leave a Comment