PM Awas Yojana Gramin Survey 2026: भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को बड़ी रहत दी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे शुरू कर कर दिए है। जिससे सरकार गांव-गांव जाकर उन परिवारों की पहचान करती है जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है या जो कच्चे/टूट-फूट वाले घर में रह रहे हैं। यदि लाभार्थी चाहे तो वे अपने मोबाइल फोन द्वारा सर्वे को पूरा करके पक्के मकान के लिए आवेदन कर सकते है।
ग्रामीण क्षेत्र में आज भी कई ऐसे परिवार है जो कच्चे मकान, जुग्गी झोपड़ियों एवं जर्जर हालवाले मकान में रहते है। उनके लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। यह योजना पक्के मकान के साथ साथ, शौचालय, स्वच्छ पिने का पानी के लिए नल कनेक्शन, बिकली कनेक्शन जैसी सुविधाए प्रदान की जाती है।
यदि आप भी ग्रामीण क्षेत्र है और पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े इस लेख में हमने PM Awas Yojana Gramin Survey कैसे करना है, पात्रता, दस्तावेज, लाभार्थी सूचि, आवेदन स्थिति कैसे चेक करनी है आदि जानकारी विस्तार में दी है। इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin Survey Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास विभाग |
| लेख का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2016 में की गई |
| लाभ | गृह निर्माण हेतु ₹1,20,000 की वित्तीय सहायता |
| प्रथम क़िस्त की राशि | ₹25,000-₹40,000 |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| लाभार्थी | भारत देश के समस्त पात्र नागरिक |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.dord.gov.in |
PM Awas Yojana Gramin Survey 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा PM awas yojana gramin वर्ष 2016 से चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब किराए से रहने वाले, कच्चे मकान में रहने वाले, निराश्रित, या बेघर परिवारों को आवास का निर्माण करने हेतु ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
पीएम आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब निराश्रित परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्का घर प्रदान करना है। PMAY-G के अंतर्गत अबतक 3 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ दिया गया है और वर्ष 2029 तक देश के 1 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवार आवास प्लस एप द्वारा अपने मोबाइल फोन से ही PM Awas Yojana Gramin Survey कर सकते है, अगर वे ऑनलाइन सर्वे करने में असमर्थ है तो ग्रामपंचायत द्वारा सर्वे करने के आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए है। सर्वे पूरा होने के PM Awas Yojana Beneficiary List आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी। लाभार्थी परिवारों को किस्तों में राशि मिलेगी जिससे वे मकान का निर्माण कर सकते है।
पीएम आवास ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता
- आवेदक भारतीय होना चाहिए और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम SECC 2011 (सामाजिक-आर्थिक जनगणना) सूची में होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
- आवास योजना का लाभ केवल कच्चे मकान में रहने वाले, निराश्रित, या बेघर परिवारों को मिलेगा।
- PMAY-G के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), LIG (निम्न आय समूह), MIG-I (मध्य आय समूह I), और MIG-II (मध्य आय समूह- II) परिवार पात्र है।
पीएम आवास ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- घर के सभी मेम्बरों का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक पासबुक (पैसे इसी बैंक अकाउंट में आएगा)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
PM Awas Yojana Gramin Survey कैसे करे
- सबसे पहले प्ले स्टोर से AwaasPlus एवं AadhaarFaceRD एप डाउनलोड करे।
- अब आवास प्लस एप ओपन करे और भाषा का चयन करे।
- इसके बाद आपको Self Survey का चयन करके आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और AUTHENTICATE पर क्लिक करे।
- अब AadhaarFaceRD द्वारा आपका चेहरा स्कैन किया जाएगा।
- केवायसी होने के बाद पिन क्रिएट करना है।
- इसके बाद आपको लोकेशन, की जानकारी देकर ADD/Edit Survey पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने PM awas yojana gramin survey form खुलेगा इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे।
- सर्वे फॉर्म में परिवार के सदस्य जोड़ने है, बैंक विवरण दर्ज करना है, अपने घर की फोटो एप में अपलोड करनी है।
- इसके बाद आवेदन को सबमिट करना है।
- आवेदन सबमिट करने के बाद Job Card Verify करना है, इसके बाद आपका सर्वे पूरा हो जाएगा।
PM Awas Yojana Gramin Survey Status
- सबसे पहले पीएम आवास ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद Awaassoft पर क्लिक करे और ड्राप डाउन मेनू में Riports पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा यहां AwaasPlus Reports विकल्प में AwaasPlus Status of Priority List Verification पर क्लिक करे।
- अब आपको अपने राज्य, जिला, तालुका, ब्लाक, गांव का चयन करे।
- इसके बाद नई सूचि खुलेगी, यहां लाभार्थी को अपने नाम पर क्लिक करना है।
- यहां से लाभार्थी आवेदन की स्थिति चेक कर सकता है।
PM Awas Yojana Gramin Survey List
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद मेनू सेक्शन stakeholders में AwaasPlus Beneficiary Details पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा, यहां राज्य का चयन करे एवं आवास आयडी दर्ज करे और कैप्चा भरके Get Beneficiary Details पर क्लिक करे।
- अब आपके लाभार्थी सूचि खुलेगी यहां आवेदक अपना नाम चेक कर सकते है।
पीएम आवास ग्रामीण सर्वे में कितने रूपए मिलेंगे
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को ₹1,20,000 रूपए मिलेंगे, इसमें स्वच्छ भारत मिशन के ₹12,000 शामिल होंगे जिसमे लाभार्थियों को शौचालय का लाभ दिया जाएगा। महाराष्ट्र के लाभार्थियों को ₹50,000 रूपए अतिरिक्त यानी कुल ₹1,70,000 दिए जाएंगे। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रावधान किया गया है। योजना की राशि लाभार्थियों को अलग अलग दी जा सकती है इसलिए ग्रामपंचायत केंद्र से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करे।
PM Awas Yojana Gramin Form PDF Download
| PM Awas Yojana Form Download | Click Here |
| प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑनलाइन आवेदन | Click Here |
PM Awas Yojana Gramin Survey FAQ
प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कब होगा?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए 2024-25 से अगले पांच साल यानी 2029 तक अनुमति दी गई है। लाभार्थी आवास एप द्वारा सर्वे को पूरा करके आवेदन कर सकते है।
पीएम आवास योजना के लिए सेल्फ सर्वे कैसे करें?
पीएम आवास योजना के लिए सेल्फ सर्वे Aawasplus App द्वारा या ग्रामपंचायत कार्यालय से आवेदन करके कर सकते है।