Bandhkam Kamgar Essential Kit: बांधकाम कामगारों को मिलेगी एसेंशियल किट, अभी करे अप्लाई

5/5 - (2 votes)

Bandhkam Kamgar Essential Kit: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा बांधकाम क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए वर्ष 2011 से बांधकाम कामगार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत कामगारों को राज्य सरकार की 37 योजनाओ का सीधा लाभ दिया जाता है। यह योजना कामगारों को आर्थिक, सामाजिक एवं आजीविका के नए अवसर प्रदान कराती है। और इसी योजना के अंतर्गत अब कामगारों को बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के माध्यम से 10 साहित्‍य का संच दिया जा रहा है।

राज्य के गरीब कामगारों को सुरक्षा और स्वास्थ्य में सूधार करने के उद्देश्य से एसेंशियल किट का वितरण किया जा रहा है, परन्तु इसका लाभ केवल रजिस्टर कामगारों को दिया जाएगा। कामगार इसके लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। ऑफलाइन आवेदन CSC केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, या ग्रामपंचायत केंद्र से किया जा सकता है।

अगर आप भी महाराष्ट्र से है और बांधकाम कामगार क्षेत्र से जुड़े है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए आवेदन कैसे करना है, अपॉइंटमेंट कैसी लेनी है, दस्तावेज लाभ पात्रता आदि जानकारी विस्तार में दी है। इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Bandhkam Kamgar Essential Kit Overview

योजना का नामबांधकाम कामगार योजना
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र शासनाकडून
लाभार्थीमहाराष्ट्र बांधकाम कामगार
विभागमहाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल
लाभ5,000/- रु. और बर्तनों का एक सेट
उद्देश्यराज्य के कामगारों को आर्थिक मदद करना
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahabocw.in
बांधकाम कामगार योजना मराठीBandhkam Kamgar

Bandhkam Kamgar Essential Kit

महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल द्वारा रजिस्टर कामगारों के लिए बांधकाम कामगार एसेंशियल किट योजना की शुरुवात की है, इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी कामगारों को गैल्वनाइज्ड ट्रंक, प्लास्टिक मैट, अनाज भंडारण टैंक (क्षमता 25 किलोग्राम), अनाज भंडारण टैंक (क्षमता 22 किलोग्राम), बेडशीट (Bedsheet), चादर (Chaddar), ब्लॅकेट (Blanket), चीनी रखने का डिब्बा (क्षमता 1 किलो), चाय पाउडर का डिब्बा (क्षमता 500 ग्राम), एवं 2 कैंडल वाला वाटर प्यूरीफायर (18 लीटर) आदि 10 साहित्य निशुल्क दिए जा रहे है।

एसेंशियल किट का लाभ लेने के लिए कामगार को रजिस्ट्रेशन रेनेवल करना अनिवार्य है, एवं इससे पहले कामगार ने एसेंशियल किट का लाभ नहीं लिया हो तभी उन्हें यह 10 साहित्य मिलेंगे। कामगारों को काम के कारन हमेशा एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है, ऐसे में यह एसेंशियल किट उनका अतिरिक्त खर्चा कम करने में मदद करती है साथ ही वाटर प्यूरीफायर से स्वच्छ पानी मिलेगा जिससे उनके स्वस्थ में सुधार होगा।

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए पात्रता

  • योजना के लिए महाराष्ट्र के बांधकाम क्षेत्र से जुड़े कामगार पात्र होंगे।
  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • कामगार की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक कामगार ने 12 महीनों में 90 दिनों से अधिक समय तक बांधकाम कामगार के रूप में काम किया हो।
  • आवेदक कामगार महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • कामगार ने 12 महीनों में 90 दिनों से अधिक समय तक बांधकाम कामगार के रूप में काम किया हो।

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • राशन पत्रिका
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र

Bandhkam Kamgar Essential Kit Online Apply

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद BOCW कामगार नोंदणी क्रमांक / BOCW Registration Number पोर्टल में दर्ज करे,और Send OTP पर क्लिक करे।।
  • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे पोर्टल में दर्ज करे और वेरीफाई करे।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद एसेंशियल किट फॉर्म ओपन होगा, यहां आपकी जानकारी पहले से ली जाएगी।
  • यहां आपको केवल Select Camp/शिबीर का चयन करना है।
  • अब आपको अपॉइंटमेंट तिथि का चयन करना है।
  • अपॉइंटमेंट मिलने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड करे।

Bandhkam Kamgar Essential Kit Appointment

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट के लिए आवेदन करने के बाद अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है, आवेदक आवेदन करते समय ही Bandhkam Kamgar Essential Kit Appointment Online ले सकता है। दी गई अपॉइंटमेंट तिथि को लाभार्थी को एसेंशियल किट दी जाएगी, अपॉइंटमेंट लेते समय नजदीकी वितरण केंद्र का चयन करे और ग्रीन मार्क में दी गई तिथि का चयन करे जिससे आपको जल्दी एसेंशियल किट का लाभ मिलेगा।

बांधकाम कामगार एसेंशियल किट में मिलने वाले साहित्‍य

  • गैल्वनाइज्ड ट्रंक
  • प्लास्टिक मैट
  • अनाज भंडारण टैंक (क्षमता 25 किलोग्राम)
  • अनाज भंडारण टैंक (क्षमता 22 किलोग्राम)
  • बेडशीट (Bedsheet)
  • चादर (Chaddar)
  • ब्लॅकेट (Blanket)
  • चीनी रखने का डिब्बा (क्षमता 1 किलो)
  • चाय पाउडर का डिब्बा (क्षमता 500 ग्राम)
  • 2 कैंडल वाला वाटर प्यूरीफायर (18 लीटर)

Bandhkam Kamgar Essential Kit Form

Bandhkam Kamgar Essential Kit FormDownload
Government Resolution (GR)Download

Bandhkam Kamgar Essential Kit FAQ

Bandhkam Kamgar Essential kit website

https://kitdist-v2.mahabocw.in/essential-kit/appointment

essential kit form

एसेंशियल किट के लिए आवेदक CSC केंद्र, ग्रामपंचायत केंद्र, एवं ऑनलाइन मोबाइल या कंप्यूटर द्वारा आवेदन कर सकते है, आवेदन फॉर्म योजना के पोर्टल पर जारी किया गया है।

Leave a Comment