Free Sauchalay Yojana: सरकार दे रही शौचालय बनवाने के लिए ₹12000 की मदद, जानें कैसे करें आवेदन

5/5 - (1 vote)

Free Sauchalay Yojana: भारत सरकार द्वारा देश में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत फ्री शौचालय योजना चलाई जा रही है, अब तक इस योजना के अंतर्गत देश में 2 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को शौचालय का निर्माण करने हेतु 12000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आज भी कई ऐसे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र है जहां शौचालय न होने के कारण नागरिक खुले में शौच करते है। इसलिए वर्ष 2026 में दोबारा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

PM sauchalay yojana के अंतर्गत हर घर शौचालय का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के नागरिको को खुले में शौच करने से मुक्त करना है। यह योजना उन परिवारों के लिए काफी लाभदाई है जिनके पास घर तो है लेकिन शौचालय नहीं। योजना के अंतर्गत 12000 रूपए दो किस्तों में दिए जाते है पहली क़िस्त आवेदन करने के बाद और दूसरी क़िस्त शौचालय का निर्माण पूरा होने के बाद।

अगर आप भी अपने घर में मुफ्त शौचालय बनाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने free sauchalay yojana की पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है, जैसे SBM registration, लाभार्थी सूचि कैसे देखे, आवेदन स्थिति कैसे चेक करे आदि। इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Free Sauchalay Yojana Overview

योजना का नामPM Free Sauchalay Yojana
लाभशौचालय बनाने हेतु 12000 रूपए मिलेंगे
किसने शुरू कीपीएम नरेंद्र मोदी
योजना की शुरुवात 2 अक्टूबर, 2014 
लाभार्थीदेश के गरीब परिवार
उद्देश्यहर घर शौचालय उपलब्ध कराना
मिलने वाली धनराशि12000 रुपये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटSauchalay Yojana Registration

Free Sauchalay Yojana

फ्री शौचालय योजना की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा 2 अक्टूबर, 2014 को की गई। इस योजना के अंतर्गत जिन परिवारों के घर में शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्हें शौचालय के निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अबतक इस योजना के माध्यम से 12 करोड़ से अधिक परिवारों को शौचालय का लाभ दिया गया है।

PM Sauchalay yojana का उद्देश्य स्वछता, शौचालय निर्माण को बढ़ावा देना और खुले में हो रही शौच को रोकना है। 2029 तक पुरे देश में शौचालय का निर्माण करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा नियोजन किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने हेतु सरकार द्वारा सरल ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

फ्री शौचालय योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक भारतीय होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के घर में पहले से शौचालय नहीं बना हो।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या आयकरदाता न हो
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
  • लाभार्थी के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए और डीबीटी सक्रीय होना चाहिए।

फ्री शौचालय योजना के लिए कोन से दस्तावेज चाहिए

PM Sauchalay Yojana निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए:

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा प्रमाण पत्र
  • शौचालय योजना रेजिस्ट्रेशन फॉर्म

Free Sauchalay Yojana Registration

फ्री शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदकों को पोर्टल मे रजिस्टर करना अनिवार्य है। SBM registration करने हेतु स्वच्छ भारत मिशन के swachhbharatmission.ddws.gov.in पोर्टल पर जाए। पोर्टल ओपन करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करे और ओटीपी सत्यापन करे। इसके बाद आपके मोबाइल पर SMS द्वारा पासवर्ड आदि भेजा जाएगा।

अब आपको SBM portal में लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करे और सबमिट पर क्लीक करे। प्रोफाइल कम्पलीट होने के बाद आपका स्वच्छ भारत मिशन के वेबसाइट पर पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

Free Sauchalay Yojana Online Apply

  • सबसे पहले SBM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद मेनू में Citizen corner पर क्लीक करे और उसके बाद ड्रापडाउन मेनू में Application Form For IHHL में क्लिक करे।
  • अब लॉगिन पेज में अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करे और Get OTP पर क्लिक करे।
  • ओटीपी पोर्टल में दर्ज करने के बाद कैप्चा भरे और Sign-in बटन पर क्लिक करे।
  • वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद New Application पर क्लीक करे।
  • अब आपके सामने SBM form खुलेगा इसमें अपनी जानकारी दर्ज करे।
  • इसके बाद दस्तावेज अपलोड करे।
  • दस्तावेज एवं अचूक जानकारी दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करे और आवेदन पोर्टलपर जमा करे।

Free Sauchalay Yojana Beneficiary List

SBM beneficiary list:

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे।
  • अब होमपेज पर MIS विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा यहां Summary of Application received for IHHL from citizen पर क्लिक करे।
  • अब अपने राज्य, जिला, तालुका, गांव, वार्ड, ब्लाक का चयन करे।
  • इसके बाद लाभार्थी सूचि खुलेगी इस सूचि में आवेदक अपना नाम चेक कर सकते है।

Free Sauchalay Yojana Status

  • SBM status check करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करे।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करे और Get OTP पर क्लीक करे।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे पोर्टल में दर्ज करे और Sign In पर क्लिक करे।
  • लॉगिन करने के बाद Track Application पर क्लीक करे।
  • अब नया पेज खुलेगा यहां Application Number मिलेगा उसपर क्लिक करे।
  • अब पॉपअप विंडो खुलेगी यहां से आवेदक SBM status चेक कर सकते है।

Free Sauchalay Yojana FAQ

शौचालय की दूसरी किस्त कब आएगी?

पहली क़िस्त शौचालय के निर्माण कार्य करने के लिए दी जाती है, शौचालय के निर्माण के बाद जिओ टैगिंग की जाती है उसके बाद दूसरी क़िस्त का लाभ लाभार्थियों को दिया जाता है।

फ्री शौचालय योजना का पैसा नहीं मिला तो क्या करें?

शौचालय योजना के लिए आवेदन करने के बाद यदि लाभार्थी को पैसे न मिले तो सबसे पहले ग्रामपंचायत में भेट देकर जानकरी प्राप्त करे, यदि आवेदन ऑनलाइन किया है तो ब्लॉक/तहसील के अधिकारियों (CEO/BDO) से जानकारी प्राप्त करे, इसके बावजूद यदि लाभार्थी को राशि नहीं मिलती है तो वे SBM helpline number 1800-1800-404 पर संपर्क करके शिकायत करे।

Leave a Comment