Ladki Bahin Yojana eKYC: मोबाइल फोन से करे लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी

SMGyan 2026 को 5 स्टार दे post

Ladki Bahin Yojana eKYC: महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए महिलाओ को ई-केवायसी प्रक्रिया पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। जो महिलाए केवायसी नहीं करेगी उन्हें योजना से हटाया जाएगा और योजना का लाभ मिलना बंद हो सकता है। majhi ladki bahin yojana ekyc करने हेतु सरकार द्वारा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रीय किया गया है, इस लिंक से महिलाए ऑनलाइन केवायसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती है।

इसके अलावा जिन महिलाओ के पास पिता/पति का आधार कार्ड नहीं है वे पिता/पति के मृत्यु प्रमाणपत्र द्वारा केवायसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती है। अगर महिला ऑनलाइन केवायसी करने में असमर्थ है तो वे CSC केंद्र, ग्रामपंचायत कार्यालय, या अनंगबाड़ी केंद्र में आधार कार्ड जमा करके ऑफलाइन केवायसी कर सकती है।

अगर आप भी majhi ladki bahin yojana ekyc करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने ई-केवायसी कैसे करनी है, कोनसे दस्तावेज चाहिए आदि जानकारी विस्तार में दी है। इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी SMGyan.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana eKYC Overview

योजना का नामLadki Bahin Yojana
लाभराज्य की महिलाओ हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
योजना की शुरुवातमहाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024
लाभार्थीराज्य की महिलाये
आयु सिमान्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण और महिलाओ
को आत्मनिर्भर बनाना
मिलने वाली धनराशि1500 रुपये प्रति महीने
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटladkibahin.maharashtra.gov.in ekyc

Ladki Bahin Yojana eKYC

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुवात महाराष्ट्र सरकार द्वारा 28 जून 2024 को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेजी द्वारा राज्य के अंतरिम बजट में की गई, इस योजना के अंतर्गत राज्य की 21 वर्ष से 65 वर्ष आयुवर्ग की गरीब विधवा, विवाहित, निराश्रित, परित्यक्ता, एवं परिवार की एक अविवाहित महिला को प्रति माह 1500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Mazi ladki bahin yojana का उद्देश्य महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना और उनके पोषण में सुधार करके आजीविका के नए अवसर प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 47 लाख महिलाओ को प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। परन्तु कई ऐसी महिलाए है जो अपात्र होते हुवे भी योजना का लाभ ले रही है।

इसके अलावा लाखो महिलाओ को आवेदन स्वीकार होने के बावजूद क़िस्त नहीं मिल पा रही है, इसलिए महिला व बाल विकास विभाग और राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ ले रही सभी महिलाओ को ई-केवायसी करना अनिवार्य कर दिया गया। महिलाए निशुल्क योजना के पोर्टल से अपने आधार कार्ड द्वारा केवायसी प्रक्रिया करके योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त कर सकती है।

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी के लिए पात्रता

  • महिला महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • ई-केवायसी करने हेतु महिला एवं उनके पति/पिता का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

माझी लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • पिता/पति का आधार कार्ड
  • पिता/पति का मृत्यु प्रणाणपत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर

Ladki Bahin Yojana eKYC कैसे करे

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। वेबसाइट ओपन करने के बाद मुख्यपृष्ठ पर दिए “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लीक करा” लिंक पर क्लिक करे।

Ladki Bahin Yojana eKYC Link

अब नया पेज खुलेगा, यहां लाभार्थी महिला का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और कैप्चा दर्ज करने के बाद “मि सहमत आहे” ऑप्शन पर क्लिक करके “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।

ladki bahin yojana ekyc page

इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, इसे पोर्टल में दर्ज करे और “सबमिट करा” बटन पर क्लिक करे।

majhi ladki bahin yojana ekyc OTP verification

ओटीपी सत्यापन करने के बाद नया पेज ओपन होगा, यहां महिला को पति/पिता का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। आधार कार्ड विवरण दर्ज करने के बाद कैप्चा भरे और “मि सहमत आहे” पर क्लिक करके “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।

ekyc ladki bahin yojana

इसके बाद पिता/पति के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे पोर्टल में दर्ज करके ओटीपी सत्यापन पूरा करे और “सबमिट करा” बटन पर क्लीक करे।

majhi ladki bahin yojana ekyc OTP verification

अब केवायसी प्रक्रिया का अंतिम पेज खुलेगा, यहां लाभार्थी महिला को जात प्रवर्ग का चयन करना है, और उसके बाद यदि आपके परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी है या पेंशन धारक है तो “नाही” विकल्प का चयन करे। अगर महिला के परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन धारक नहीं है तो “होय” विकल्प का चयन करे।

अब महिला को अन्य विकल्पों का चयन करना है और टर्म्स बॉक्स पर क्लिक करके “सबमिट करा” बटन पर क्लिक करे।

ladki bahin yojana ekyc link maharashtra

इस तरह से महिलाए mukhyamantri majhi ladki bahin yojana ekyc process को पूरा कर सकती है, केवायसी पूरा होने के बाद स्क्रीनपर Success लिखा दिखाई देगा, इसका मतलब महिला ने केवायसी पूरी हो गई है।

mazi ladki bahin yojana ekyc complete

Majhi Ladki Bahin Yojana eKYC Status कैसे चेक करे

  • ई-केवायसी करने के बाद महिलाए केवायसी पूरी हुवी या नहीं ऑनलाइन चेक कर सकती है।
  • इसके लिए पोर्टल पर जाए और ई-केवायसी लिंक पर क्लिक करे।
  • अब महिला का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और कैप्चा दर्ज करने के बाद “मि सहमत आहे” विकल्प पर क्लिक करे।
  • यदि महिला की केवायसी हो चुकी है तो नया पेज खुलेगा, यहां “या आधार क्रमांकाची e-KYC प्रक्रिया पूर्ण झालेली आहे” ऐसा लिखा आएगा।

Ladki Bahin Yojana eKYC FAQ

ladki bahin yojana ekyc link

https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc

Leave a Comment